( श्याम चोरसिया)
राजगढ़ के लगभग 04.12 लाख
प्राकृतिक आपदा पीड़ित किसानों को 277 करोड़ से नवाजने आए cm डॉक्टर मोहन यादव के समारोह में कांग्रेस समर्थित पूर्व विधायको रामचंद्र दांगी, पुरुषोत्तम दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीनियर नेता महेंद्र यादव सहित अन्य सीनियर कांग्रेसियों को समारोह स्थल पंडाल में घुसने से रोकने के किए गए बल प्रयोग की तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
पूर्व cm दिग्गविजय सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए लोकतंत्र, मान्य स्वस्थ परंपराओं पर तीखा हमला करार दिया। कांग्रेस से अभद्रता करने के दोषियों को सबक सीखने की जरूरत पर बल दिया। जिला कांग्रेस सदर प्रियवर्त खिंची भी सख्त है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके सत्तारूढ़ बीजेपी को राजगढ़ के किसी कोने में भी cm का हेलीकॉटर उतार कर दिखाने की चेतावनी दी है।
हादसे से कांग्रेस बेहद गुस्से में है। इस हादसे से मृत होती जा रही कांग्रेस को अमृत मिल गया। अनेक बीजेपी नेताओं ने भी इस हादसे को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहाकि यदि कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायको को समारोह स्थल पर न आने देने का इरादा था तो उन्हें न्योता नही देना चाहिए था। आमंत्रण पत्र और शिलालेख पट्टिका पर उनका नाम अंकित करने की औपचारिता नहीं निभानी चाहिए थी।
हालांकि समारोह स्थल पर जाने से रोकते समय पुलिस ने कद,प्रभाव का ख्याल रखते हुए शालीनता का परिचय दिया। ज्यादा जोर जबरजस्ती करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष को टांगा टोली का सामना करना पड़ा। पूर्व विधायक और अन्य कांग्रेसी कार्यक्रम का बहिष्कार करके तितर बितर हो गए। अड़ने वाले कुछ कांग्रेसियों को सुठालिया थाने में बैठा दिया था।