
( श्याम चौरसिया)
Cm डॉक्टर मोहन यादव ने राजगढ़ के सबसे गतिशील नगर ब्यावरा में आयोजित समारोह में 04.12 लाख प्राकृतिक आपदा पीडित किसानों को 277 करोड़ का मल्हम लगा कर धन तेरस मनवा कर कुबेर होने सबूत दिया।
इस मल्लहम से आक्रोशित, नाराज किसान कमल की तरह खिल उठे। हालांकि राहत राशि पर्याप्त नही है। बीमा राशि का भुगतान होना बाकी है।मगर मिली राहत राशि रवी बोबनी में बड़ा सहारा प्रतीत होती है। यदि राहत राशि समय पर नही मिली है तो वह अपना महत्त्व खो सकती है। cm यादव ने किसानों के आर्थिक हितों और चौमुखी उन्नति के लिए सरकार की नीति-नियत को दोहराया। cm यादव ने सीहोर के नर्सुल्लागंज,उज्जैन, शाजापुर सहित 05 जिलो के 12 लाख से अधिक किसानों को राहत राशि से नवाजा। अभी शिवपुरी,भिंड, टीकमगढ़ छुटा हुआ है।
समारोह को सफल बनाने के लिए राजमंत्री पवार,प्रशासन ने एड़ी चोटी एक कर दी थी। त्योहारी बाजार के बाबजूद बड़ी संख्या में किसान,आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने भागीदारी निभाई थी।
हर चुनाव में सीनियर भाजपाइयों का भावात्मक शोषण करने वाले कर्ता धर्ता की नीतियों, अवैध अतिक्रमण के नाम पर वैध- पंजिकृत संपति को हटाए जाने से खफा बीजेपी के पुरोधा समारोह से किनारा कर गए। पुरोधाओं को अपना cm आने का कोई गर्व नही था।
समारोह को गरिमा प्रदान करने के लिए प्रमुख मोहल्ले में वाहन तैनात किए। उन वाहनों में बैठने की जहमत उठाने वाले नही दिखे।
नगर को मिली 33 करोड़ की मोहनपुरा पेयजल परियोजना के भूमि पूजन, 01 कन्या हाईस्कूल 10 करोड़ नप को मिलने वाली सौगात से मिलने वाले प्रचुर लाभ भी ब्यावरा को पिघला नही सके।
Cm ने इन योजनाओं सहित 226.81 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण, भूमिपूजम किया।
इसमें गिदोरहाट, सेमलापार, बैरसिया के हाई स्कूलों को उन्नत करके हायर सेकंडरी स्कूलों में बदलना सहित अन्य योजनाए भी शामिल है।
Cm यादव का मंच विधायको, पूर्व विधायको, बीजेपी नेताओं, पदाधिकारियों के खचाखच भरा हुआ था।cm यादव काफी उत्साहित थे। उन्होंने हर कल्याकारी घोषणा के बाद श्रोताओ को ताली बजाने के लिए उकसाया।
Cm यादव ने राजगढ़ माटी के लाल 10 साल तक cm रहे राजा दिग्गविजय सिंह पर तंज कसते हुए उन पर अनदेखी,भेदभाव, विकास विरोधी होने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहाकि लोड़वाढ के गोल भाटो में बेमौसम अब लू नही चलती।अब वे मोहनपुरा,कुंडलिया,बांकपुरा, मुंडला सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं के बूते हरे- भरे हो पंजाब को मात दे रहे है। वे अब तीन तीन फसल उत्पादित करके किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने में योग दे रहे है। राजा साहब चिपके रहते तो राजगढ़ वाले बंटाधार- बर्बादी से उभर ही नही पाते।
Cm यादव ने pm मोदी के सबल,आत्म निर्भर भारत की पुरजोर पैरवी करते हुए कहाकि बीजेपी की जनकल्याण कारी योजनाओं,नीति,नियत ने किसानों की तकदीर, तस्वीर बदल दी। पलायन के लिए बदनाम राजगढ़ का पलायन रुक गया। खेती ही रोजगार सुलभ करवा रही है। गांव को अब सर पर पर निस्तार-पेयजल ढोकर लाने की जरूरत नही रही। अब घर के दरवाजे पर नल सुलभ है। मनचाही बिजली मिलने से किसान डीजल, इन्वेंटर पर लाखो रुपया फूंकने से बच गए। भरपूर बिजली बीजेपी ने सुलभ करवा दी
