मेकेदातु जलाशय को लेकर कर्नाटक- तमिलनाडु में ठनी
000000000000000000000000000000000000
( श्याम चौरसिया)
कावेरी नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय सिंचाई- पेयजल परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडू आमने सामने है। दोनों राज्य अपने सपने राज्यो के हितों ओर नुकसान का खाका खेच रहे है। तमिलनाडू अपने राज्य के किदानो की बलि लेना बता विरोध कर रहा है। जबकि कर्नाटक के cm डीके शिवकुमार अपने राज्य के किसानों और आम जनों के हितों की सुरक्षा के चलते तमिलनाडू को चेतावनी दे खरी खरी सुना रहे है। शिवकुमार ने डंके की चोट पर कहाकि जलाशय बनने से कोई नही रोक सकता। यदि किसी को नुकसान की शंका है तो वे जलाशय के तकनीकी पक्षो, सर्वे रिपोर्ट का बारीकी से निरीक्षण कर ले। तब पता चलेगा कि जलाशय तमिलनाडू के किसानों की सूखी जमीनों को तर बनाए रखने में कितना लाभ दायक है।
दरअसल जलाशय के पेंच सत्तारूढ़ दल की बजाय तमिलनाडू कांग्रेस के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ही उलझा कांग्रेस शासित कर्नाटक की मुसीबत बढ़ा रहे है। जानकारों का दावा है कि टैगोर जलाशय के विरोध के बहाने तमिलनाडू में 39 साल से अधिक सत्ता से बेदखल कांग्रेस की जमीन तैयार करने की जुगत में है। लेकिन cm शिवकुमार के दो टूक जबाब ने टैगोर के तोते उडा दिए।
14 नवंबर को शिवकुमार ने कहा कि कोई कितनी भी निंदा करे, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। यह उनका राज्य है और बांध बनाना उनका अधिकार है।
शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तमिलनाडु के नेता चाहें तो प्रतिनिधिमंडल लेकर आएं। वह खुद उन्हें परियोजना स्थल दिखाकर समझाएंगे कि बांध से तमिलनाडु को भी कैसे फायदा होगा।
