(श्याम चोरसिया)
बेंगलोर- गोवा वंदे भारत ट्रेन की सौगात अर्पण के समय अद्भुद, हैरतंगेज नजारा देख अनेक छत्रप दंग रह गए। कहने लगे। pm मोदी अभी तक थोक मे वोट चोरी करते रहे। लेकिन कर्नाटक cm डीके शिवकुमार को ही चुरा लिया। pm मोदी से मिले आदर्श सम्मान से cm समर्थकों की आँखे खुली की खुली रह गयी।
यदि pm मोदी की जगह खुद को pm पद का दावेदार जताने में पगला चुके युवराज होते तो कभी भी अपने सवैधानिक हक को बांट कर अपने सूबेदार को ट्रेन को हरी झंडी फहराने का मौका देने की बजाय सूबेदार को अपमानित करके किनारे कर देते।
जमा हजारो लोगो को युवराज के दिल्ली प्रदर्शन के दौरान cm शिबकुमार की पीछे से बेदर्दी से कालर पकड़ धकियाने का अपमानजनक दृश्य ताजा हो उठा।
Pm मोदी ने बहुत सम्मान और आदर के साथ कांग्रेसी cm शिवकुमार से भी वंदे भारत ट्रेन ओर मेट्रो ट्रेन को अपने साथ साथ हरी झंडी फहरवाई। इस हैरतंगेज पल से cm शिव कुमार खिल उठे।अचानक उनमें गर्व मुस्करा उठा। pm की इस उदारता को देख cm शिवकुमार के समर्थकों, उनके मंत्री मंडल के सहयोगी सहित आम जन pm मोदी की मुरीद हो गए।
Pm मोदी के रॉड शो को देखने बेंगलोर की सड़को पर सैलाब उमड़ पड़ा। गगन मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। सैकड़ो महिलाओं ने pm मोदी को भारत की तकदीर तस्बीर बदलने वाला विश्वकर्मा बताया और युवराज को माफ़ी वीर, बार बार झूट बोल भारत को गुमराह करने वाला मौकापरस्त बताया। एक पिता ने अपनी बेटी को कांधे पर जूते सहित खड़ा करके दीवार से ऊंचा उठा रोड शो दिखाया। pm मोदी के प्रति इतनी आत्मीयता , दीवानगी वाली ये तदवीर काफी वायरल हो रही है।
समारोह की गरिमा बढ़ाने में आंध्र के cm नायडू, महाराष्ट्र के cm फडणवीस सहित दर्जनों सांसद, विधायकों, दिग्गज छत्रपों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
Pm मोदी ने कर्नाटक से रक्षा, अंतरिक्ष , इलेक्टानिक, तकनीकीखनन आदि क्षेत्रो से भारत के अर्थ तंत्र की समृद्धि में मिल रहे योगदान ओर भावी उज्ज्वल संभावनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। cm डीके शिवकुमार ने आभार व्यक्त किया।
