
(जगदीश रघुवंशी)
हाइकोर्ड इंदौर की सीनियर शासकीय अधिवक्ता श्रीमती गीतांजलि चोरसिया 09 से 20 मार्च तक न्यूयार्क में आयोजित समारोह में भारतीय नारी शक्ति के शौर्य,साहस,संवेदनाओं, समर्पण, सहयोग,सद्भाव आदि विशेषताओं का पुरजोर पक्ष रखेंगी। अमेरिका में ये पहला मौका है। जब नारी शक्ति पर केंद्रित 11 दिन तक चलने वाला समारोह हो रहा है। इस समारोह में 173 देशों की अग्रणी, समाजसेवी,सक्रिय,तार्किक, सेवाभावी बौद्धिक महिलाएं भाग लेंगी। ये समारोह शोध जैसा है।समारोह में हुए मंथन को विश्व महिला शक्ति को नवाचार के लिए प्रेरित करके आर्थिक क्रांति में योग दे सकेंगी। समारोह को तकनीकी, वैज्ञानिक, आर्थिक, सामाजिक जगत की विभूतिया भी संबोधित करेंगी।
श्रीमती गीतांजलि चोरसिया डॉक्टर सत्यनारायण डॉक्टर शोभा चोरसिया, चोरसिया मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी ऑटो पार्ट्स कुरावर- नरसिंहगढ़ (राजगढ़) की पुत्र वधु है। वे माता भेसवा माता और बरसत धाम की अन्यन्यं भक्त है।वे स्टैंडिंग कौंसिल ऑफ इंडिया,मप्र की सेक्रटरी है। nec स्त्री शक्ति भारत की उपाध्यक्ष सदस्य है। यू तो राजगढ़ की सैकड़ो प्रतिभाएं विदेश में अपने हुनर,कौशल का डंका बजा रही है। लेकिन बौद्धिक स्तर पर नारी शक्ति के रूप में श्रीमती चोरसिया का चयन सौभाग्य,गरिमा का विषय है। उनके इस चयन को लेकर राजगढ़ के व्यापारिक,धार्मिक, शेक्षणिक, तकनीकी संगठनों ने बधाई दी एवं चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
