( श्याम चोरसिया)
कभी सदनीरा रही अजनार नदी बनाम नाले के किनारे सजाए मंच से विभिन्न 03 करोड़ 71 लाख की जनकल्याकारी योजनाओं का भूमिपूजन करते हुए राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा की तकदीर-तस्वीर बदलने की हुंकार भरी।श्री पंवार ने कांग्रेस केझूट फरेब और गैर लोकतांत्रिक आचरण पर जबरजस्त हमला बोलते हुए आमने सामने आने की चुनोती दे डाली। श्री पंवार कांग्रेस के झूठ,फरेब,नकारात्मक रवैये और फैलाई जा रही अफवाहों से खासे खफा लगे। श्री पंवार का मानना है। कांग्रेस के रोड़े अटकाने के बाबजूद बीजेपी की सरकार के विकास का रथ रुकेगा नही। बीजेपी सरकार प्रण प्राण से जनसेवा में यदि लगी न होती तो पार्वती नदी जलाशय से 200 से अधिक गांवों में पेयजल पहुचाने के लिए पाइप लाइन नही डाली जा सकती थी। गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा देने से सफर आसान,सुरक्षित हो गया।
03-71 करोड़ से ब्यावरा की सड़कें टनाटन,सुरक्षित,चौड़ी सौन्दर्यशाली होगी। 34 लाख की लागत से अंजलीलाल मंदिर रोड पर संगमरमर के भव्य द्वार बनाना प्रस्तावित है। महा विद्यालय स्तर की ग्रामीण छात्राओं के लिए होस्टल, छात्राओं की सुविधा के लिए एक अलग हायर सेकंडरी स्कूल खोलना भी प्रस्तावित है। 43 करोड़ से आधुनिक,सर्व सुविधायुक्त शाला भवन निर्माणाधीन है। इसके जून अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। ब्यावरा अस्पताल में ट्रामा सेंटर, डायलिसिस की सौगात शीघ्र मिल रही हैं।
नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में आयोजित समारोह कोसांसद रोड मल नागर, राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार के मुख्य आथित्य, पूर्व राज्यमंत्री बद्री लाल यादव के विशेष आथित्य में सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन को सांसद रोडमल नागर, बद्रीलाल यादव, दिलवर यादव, पवन कुशवाह, आदि ने संबोधित किया।
सांसद रोडमल नागर ने झालावाड़- भोपाल रेलवे लाइन के 2027 में चालू होने और बीना से ब्यावरा नई रेलवे लाइन का सर्वे कराने सहित अन्य सौगातों का वर्णन किया। श्री नागर ने राजगढ़ जैसे जलविहीन- जिले को जलसंकट के अभिशाप से मुक्त करवा कर हराभरा करने में योगदान देने वाले मोहनपुरा,कुंडलिया,रिंसी, पार्वती सहित दर्जनों सिंचाई परियोजनाओं बनाम जल तीर्थो से मिले लाभों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहाकि मौसमी पलायन और भीषण जल संकट के लिए बदनाम राजगढ़ के किसान आज समृद्ध,खुशहाल,सम्पन्न है। साल में तीन फसल लेते है। सैकड़ो गांवों के कंठ तर हो रहे है। सरकार का सारा फोकस हर व्यक्ति को आत्म निर्भर, स्वालंबी बनाने का है। इस मिशन पर प्रदेश और केंद्र सरकार काम कर रही है।