
( श्याम चोरसिया)
किसी काल मे जन हितैसी कलयाणकारी माने जाने वाली योजनाओं की तरह cm हेल्प लाइन को भी व्यवस्था ने बेपटरी करके जन असंतोष को बढ़ा दिया। 90% से ज्यादा शिकायत कर्ता 181 cm हेल्प लाइन की उबाऊ , तनावयुक्त कार्यप्रणाली से खुश नही है। वजह। समन्धित विभाग समस्या का समाधान करने की बजाय फिजूल के आंकड़े, जबानी जमा खर्च करके cm कार्यालय को गुमराह करने में पिले हुए लगते है। शिकायत कर्ता के बार बार आपत्ति दर्ज कराने पर विभाग शिकायत कर्ता की मुश्के कसने के पांसे फेक हतोत्साहित करते है। उनमें पुलिस विभाग शीर्ष पर रखा जा सकता है।
सबसे दिलचस्प। दबंग मंत्रियों के जिलों को तो छोड़ो उनके विधान सभा क्षेत्रों में भी हालत अच्छे,विश्वनीय नही कहे जा सकते। इससे ये लगता है कि अधिकांश मंत्रियों की पकड़,प्रभाव नोकरशाही पर बहुत कम या लेस मात्र की है। नोकरशाही की मनमानी,अनदेखी से आम जन त्रस्त है।थाने-कचहरी में चलती टकसाल गवाह मानी जा सकती है।
सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं ने लाखों के पोस्टर,बेनर लगवा स्वागत- सत्कार करवाना ही जनसेवा मान लिया लगता है।जन्म दिन हो या किसी बड़े- छोटे नेता का नगर आगवन। बस लाखो के पोस्टर,बेनर से शहर पाट दिया जाता। यदि ये लाखों का धन और कीमती समय जन समस्याओं के समाधान में खर्च किया जाए तो शायद cm डॉ मोहन यादव को cm हेल्प लाइन से पीड़ा पहुचाने वालो की मुश्के कसने की हिदायत, नसियत नही देनी पड़ती। सत्ता के मुखिया cm ने cm हेल्प लाइन- 181 की भयावह दुर्दशा के प्रमाणों से दुखी होकर ही शायद जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।
चेतावनी अपनी जगह है। सवाल ये है कि बेलगाम हो चुकी नोकरशाही अन्य आदेशो, निर्दोशो की तरह ये चेतावनी भी घोल कर पी सकते है। वजह। नोकरशाही अपनी ताकत जानती है। वह ये जानती है कि काम तो हमे ही करना है। कैसे,कब, किस तरह करना है। ये तय नेता नही बल्कि अधिकारी करते है। वांछित नजराना मिलते ही ऑफिस की टेबले / फाइल/नोट सीट दौड़ने लगती है। फिर किसी सत्तारूढ़ नेता की सिफारिश जी जरूरत नही दिखती।
नोकरशाही के मौजूदा चाल चरित्र,आचरण ,कार्यप्रणाली को देखते हुए लगता है कि cm यादव की सख्त चेतावनी के बाबजूद नक्कारखाना खत्म होना तो दूर बड़े से छोटा होने से रहा। तूतिया गर्जती, बरसती रहती है।
