लगन- लघु कहानी
000
( श्याम चोरसिया)
लंबी यात्रा का उद्देश्य जान ओर थकान उतार कर रसिका ने मधु को अपनी जिज्ञासा के घेरे में लिया- आंटी
आंटी संबोधन रास न आने पर मधु ने तुरंत प्रतिवाद किया।आंटी नही मम्मी!
रसिका ने मुस्कराते हुए प्रतिवाद का उत्तर दिया।मगर अभी मम्मी का अवतार ग्रहण करने में कुछ घण्टो का फासला है।
मधु ने भी उसी तर्ज पर रसिका के रस को और रोचक बनाया।क्या फर्क पड़ता है। सत्य का अभिषेक होना तय है।
खैर- पापा आपसे काफी बड़े और तीन शादी शुदा संतानों के पिता है। हमारी माँ भी है।आप काफी विदुषी,होनहार, प्रतिभाशाली है। पापा से बेहत्तर साथी मिल सकता है।
बेशक। मगर पापा जैसे एकनिष्ट, जीवंत, कर्मयोगी,बेदाग,निर्लोभी, हिम्मती,ईमानदार नहीँ। इस उम्र में मुझे सिर्फ साथी की जरूरत है। और फिर मुझे अनुभवी,प्यार लुटाने वाली दीदी,तुम जैसी 03 सन्तानो का सुख, आनंद,भरापूरा परिवार भी तो उपहार में मिल रहा है।एक महकती,लहराती, खिलखिलाती बगिया की भागीदारी नसीब से ही मिलती है।
रसिका को एहसास हो गया कि गंगा सागर में मिलने के लिए बेताब है।तब आपका फैसला अटल ही है?
अब कुछ शेष बचा है?? सब कुछ सम्पूर्ण हो चुका है। दीदी जानती है। मांग भरना,फेरे लेना आदि औपचारिकता बची है। हम तीनों के बीच कोई दूरी नही रही।दीदी कब का वरण करवा चुकी है।
रसिका इस रहस्योघटन से हतप्रद रह गयी। ओह।
सुबह सम्पन्न होने वाले वैवाहिक समारोह की गहमागहमी की व्यस्तता के बीच रसिका ने माँ देविका के सामने अपनी जिज्ञासा रखी।
देविका ने मधु के समर्पण का विवेचन करते हुए कहा-जमाने से सताई हुई एक कुवारी प्रौढ़,बेसहारा नारी को सामाजिक, पारिवारिक सुरक्षा देना पुण्य का कर्तव्य,दायित्व है। मुझे तुम्हारे पापा पर गर्व है। जब तक मैने हरी झंडी नही दी तब तक वे मर्यादा का पालन करते रहे। मधु 15 महीनों से साथ रह रही है। मजाल पापा ने कभी हद लांघी हो।मधु पापा के संयम पर भी फिदा है।वह कहती हे- कोई ऒर होता तो अकेले पन,निकटता को निचोड़ लेता।ये दायित्व निंदा का कारण नही वरन गौरव, शान का विषय है। आज नही कल समाज फैसले का अभिनंदन करेगा। परिचितो,इष्टमित्रों,रिडतेदारो से इस पवित्र रिस्ते को मान्यता दिलाने के लिए भी मामूली यज्ञ,अनुष्ठान घर चल कर करेंगे। अब हमारे पास खुशिया बांटने,लुटाने के सिवा कोई जिम्मेदारी नही बची। तुम सब लोग अपने अपने स्थान पर स्थापित हो चुके है। हम अपने आपको हर जिम्मेदारी से मुक्त मान सकते है।
रसिका माँ देविका की दृढ़ता का अभिनंदन किए बिना न रह सकी। वजह थी। इतनी आसानी से किसी भी मोड़ पर कोई पत्नी अपने पति को बांटने का जोखिम नही उठा सकती। और वह अपने भाई-बहनों,संतानों के संग उत्सव को इंद्रधनुषी बनाने में जुट गयीं।
श्याम चौरसिया

