
(श्याम चोरसिया )
टीएमसी की कद्दावर नेता ओर ममता बैनर्जी की आंख का बाल माने जाने वाली पूर्व सांसद, प्रख्यात अभिनेत्री नुसरत जहाँ तलाक के बाबजूद सनातन से पूरी तरह मुक्त न हो सकी। वे आज भी समर्पित भाव से सनातनी पर्वो को पूर्ण समर्पण,उत्साह,उमंग से मनाती है। सनातनी उत्सवों में शामिल होती है। टीएमसी राज में वे कुछ सीमित थी। मगर प. बंगाल में बीजेपी के सत्तारूढ़ होते ही वे अब खुल कर सनातन उत्सवों,पर्वो को समर्पित भाव से सम्मान देती है। उनका ये समर्पण कट्टरपंथियों को रास नही आता। आंखों में खटकता है। कुछ कट्टरपंथियों का मानना है कि नुसरत जहाँ की गतिविधियों, सक्रियता से पंथ की लड़कियों का हौसला बढ़ता है। नतीजन वे पंथ से टाटा करके सनातन परिवारों की रौनक बनने को उत्सुक रहती है। अनेक पालकों ने इसी भय से अपनी लड़कियों के पैर बांधने के लिए उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने से परहेज दिखाने लगे।
असल ने नुसरत जहाँ ने पंथ की कट्टरता को अंगूठा दिखाते हुए एक जेन परिवार में शादी करके न केवल तहलका मचा दिया था बल्कि cm रही ममता बैनर्जी के तोते उड़ा दिए थे। रोहिग्यो,घुसपैठियों ओर तुष्टिकरण की रहनुमा ममता अपने ही आंख के बाल टीएमसी सांसद नुसरत जहाँ का बिंदास पना हजम न कर सकी। सबक सिखाने के लिए ममता ने नकेल कसना चालू कर दिया। अगले चुनाव में न लोकसभा न विधानसभा का टिकिट दिया। मगर इससे नुसरत जहाँ की सेहत पर रत्तीभर फर्क नही पड़ा। वे अभिनय संसार मे रम गयी।
मगर ममता की खेच ओर रुतबे की वजह से नुसरत का वैवाहिक संसार ज्यादा चलने की बजाय थम गया और तलाक हो गया।
नुसरत जहाँ बिंदी लगाती है। साड़ी धारण करती है। मगर अब मंगलसूत्र नही पहनती है।अन्य बंगाली नारियों की तरह जीवन जी रही है।
तलाक के बाबजूद नुसरत जहाँ जेन परिवार से मिले अपनत्व,सम्मान,खुलेपन,रीति रिवाजों, परम्पराओ को बिसर न सकी। नतीजन वे अब खुलकर सनातन पर्वो, उत्सवों में शामिल हो कट्टरपंथ की हवा निकाल रही है।
