(जगदीश रघुवंशी)
70 लाख की लागत से चौराहा चौराहा, मेन सड़को,गलियों में लगाएं गए कैमरे चोरों के दुःसाहस, हौसलों, हुनर पर लगाम लगाने में कामयाब नही रहे।
चोरों ने चौथे स्तम्भ के प्रहरी लोकेश साहू की दुकान पर हाथ साफ करके पुलिस को बड़ी चुनोती दे डाली। जब जनता- प्रशासन के बीच की जागरूक कड़ी पत्रकार ही सुरक्षित नही है तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है। दुकान में सेंध लगाने के पूर्व चोरों ने cctv कैमरे को निपटा दिया। चोर किधर से आए- किधर किस साधन से गए। इसका सुराग लगाने के लिए पुलिस अपनी तकनीकी व्यवस्था cctv खंगाल रही है।
नरसिंहगढ़ की भौगोलिकता असामान्य है। चारो तरह से सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मौसम बारिश का होने से खूबसूरत पहाड़ियों को आसानी से पार नही किया जा सकता।रफू होने के रास्ते सीमित है।
फिलहाल 70 लाख की लागत से लगाए गए cctv कैमरों ओर अन्य तकनीकी व्यवस्था, उपयोगिता पर सवालिया निशान लग चुका है।