( जगदीश रघुवंशी)
नाग पंचमी चौरासिया दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक,सामाजिक समारोह में कपिल चोरसिया, रेंजर फार्म हाउस, चितोड़ा / बाबू क्वाटर -शिवपुरी को सर्वानुमति से चोरसिया समाज शिवपुरी का अध्यक्ष ओर अशोक चौरसिया को उपाध्यक्ष चुना। इस हिमालयीन जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक, निर्विवाद रूप से निभाने के लिए श्री चौरासिया ने समाज के पुराधा स्तम्भ घनश्याम चोरसिया, लक्ष्मी नारायण चौरासिया, केशव चौरसिया, जगदीश चौरसिया, सुनील चौरासिया, जयदीप चौरासिया, राम महादेव चौरासिया आदि से आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज जनों ने अध्यक्ष कपिल चौरसिया, उपाध्यक्ष अशोक चौरासिया को हार फूलों से लाद दिया।
इस मौके को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में जुटे समाज जनों ने सबसे पहले आराध्य नाग देवता ,नाना देवी और ऋषि चोऋषि का पूजन- अर्चन करके सुख,शांति, सद्भाव, कल्याण का आशीर्वाद हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी नैसर्गिक कला, शिक्षा, दीक्षा, नृत्य, गायन के हुनर दिखाए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाज के पुरोधा, बुजुर्गों, महिलाओ का सम्मान किया। पुरुस्कृत किया।
बेरोजगार युवाओं,परिवारों को स्वालमभी बनाने के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी रोजगार मूलक, तकनीकी योजनाओं का लाभ उठाने के मंत्र विभिन्न वक्ताओं ने बताए। अवसरों का लाभ उठाने की अपील/आव्हान किया। डेयरी उद्योग के प्रचुर आर्थिक लाभ, सामाजिक, पर्यावरण हित- कृषि लाभ बताए।
दिन भर चले समारोह से युवक,युवतियां, बच्चे,बुजुर्ग, महिलाएं खासी उत्साहित थी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कपिल चौरासिया ने सामाजिक जन गणना कराने से होने वाले सामाजिक,शेक्षणिक, आर्थिक,पारिवारिक लाभ बताए। समाज भविष्य में निर्धन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा का दायित्व भी उठाने की पहल करेगा। इस दिशा में कारगर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।